COVID-19 की चपेट में आने से पुलिस हेड कांस्टेबल का दुःखद निधन

News Mashal Desk
News Mashal Desk
1 Min Read
Image: Twitter
Follow News Mashal on Google
- Advertisement -

पूरा विश्व कोरोना से जूझ रहा है, इसी बीच एक और दुखद घटना सामने आयी है। कोरोना वायरस के संक्रमण से देश को बचाने की कोशिश करते हुए हेड कांस्टेबल खुद संक्रमित हो गए और उनका निधन हो गया। नोयडा पुलिस ने ये दुखद बात ट्वीटर पर शेयर की। नोयडा पुलिस ने भारी दुःख जताया है और कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Advertisements

नोयडा पुलिस का ट्वीट

हेड कांस्टेबल का नाम नेत्रपाल सिंह है, वो कोविड19 महामारी के दौरान वह पूरी निष्ठा और मजबूती से ड्यूटी निभा रहे थे। वह अपनी ड्यूटी कोर्ट मोहर्रिर सीजेएम कोर्ट का निर्वहन कर रहे थे। ड्यूटी के दौरान ही वह कोविड-19 की चपेट में आ गये थे, जिसके बाद हेड कांस्टेबल नेत्रपाल सिंह का दुःखद देहांत हो गया।

नोयडा पुलिस ने इसको लेकर भारी दुख जताया है। पुलिस का कहना है हमारे नोयडा पुलिस परिवार को नेत्रपाल सिंह निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे एवं ऐसी दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Advertisements

Advertisements
Share This Article