Viral Video: दुल्हन ने अपनी शादी में की धमाकेदार एंट्री; यूजर्स ने बताया इसे “जोखिम भरा” तो किसी ने “फिजूलखर्ची”

News Mashal Desk
News Mashal Desk
2 Min Read
Follow News Mashal on Google
- Advertisement -

Virul Video: शादियों के सीजन (Wedding Season) में सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह की वायरल वीडियोज (Virul Video) और फोटोज (Photos) सामने आते हैं। शादी का दिन हर नवविवाहित जोड़े के लिए बेहद खास होता है और वो इसे हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं। कुछ लोग शादी को खास बनाने इसके लिए काफी रुपये भी खर्च करते हैं। अब इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisements

वायरल वीडियो (Virul Video) में साफ देख सकते हैं कि शादी के लिए दुल्हन एक अनोखे अंदाज में एंट्री ले रही है। वीडियो में दुल्हन के साथ उनके पिता भी दिखाई दे रहे हैं। 14 सेकंड के इस क्लिप को लोग इन्टरनेट पर खूब तेजी से शेयर कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन झूमर के जैसे दिखने वाले प्रोप से एंट्री ले रही है जिसे फूलों के साथ बड़ी खूबसूरती से सजाया गया है। ऐसी धमाकेदार एंट्री को देखकर मेहमानों की नज़र दुल्हन पर टिक जाती है। साथ ही वहां पर उपस्थित लोगों में से कुछ लोग वीडियोज और फोटोज निकालने लगते हैं।

- Advertisement -

ट्विटर पर इस वीडियो को fasi_zaka नाम के ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक दो लाख के करीब व्यूज मिल चुके हैं और ढाई हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसको हार्ट (Heart) दिया है। वीडियो पर यूजर मिलते जुलते कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इसको शादी में फिजूलखर्ची करना बता रहे हैं।

Advertisements

एक यूजर ने कमेन्ट में लिखा, “ये शादी है या कोई स्टंट” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा ” ये बड़ा अजीब है… ऐसा लग रहा है जैसे कि ये अंतरिक्षयान में हों”। वहीं काफी यूजर्स मिलते जुलते कमेन्ट करके इसको फिजूलखर्ची बता रहे हैं। कुछ लोगों को इसकी भी चिंता हो रही है कि इस तरह के जोखिम भरे इवेंट में अगर किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाती तो क्या होता। उनका मानना है कि शादी जैसे इवेंट को सुरक्षित तरह से किया जाना चाहिए।

- Advertisement -

Advertisements
Share this Article